TMC छोड़कर बीजेपी पहुंची Koel Mallick बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, BJP ने इन्हें पश्चिम बंगाल की राज्यसभा उपचुनाव सीट से उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि यही वह सीट है, जिसे कोयल ने जुलाई में राज्यसभा से इस्तीफा देकर खाली किया था….
पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिनेत्री कोयल मल्लिक एक बार फिर चर्चा में हैं। BJP ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कोयल इससे पहले TMC के टिकट पर राज्यसभा पहुंची थीं। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन करीब तीन महीने बाद 16 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर अब 16 अक्टूबर को उपचुनाव होना है और BJP ने इसी सीट से कोयल मल्लिक को अपना प्रत्याशी बनाया है।
Read Also: BJP में घुटन हो रही थी-भाजपा का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया टिकट
कौन हैं कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक बताया जाता है। वह मशहूर अभिनेता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं। कोयल ने बंगाली सिनेमा में लंबे समय तक काम किया है और अभिनय के बाद 2026 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। TMC ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया और वह अप्रैल में उच्च सदन की सदस्य बनीं। हालांकि, उन्होंने राज्यसभा के किसी सत्र में हिस्सा लेने से पहले ही जुलाई में इस्तीफा दे दिया।
Read Also: राम गोपाल यादव ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
TMC के बाद BJP तक कैसे पहुंचीं?
कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा ऐसे समय हुआ, जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC के भीतर कई नेताओं के इस्तीफे और पाला बदलने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस्तीफा देने के बाद उनकी BJP के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात भी हुई थी, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब BJP ने आधिकारिक तौर पर उन्हें पश्चिम बंगाल की उसी राज्यसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया है, जिसे उन्होंने छोड़ा था। यानी कुछ ही महीनों के भीतर उनका राजनीतिक सफर TMC के राज्यसभा सांसद से BJP उम्मीदवार तक पहुंच गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterP

