Haryana में धान-बाजरा खरीद को लेकर CM सैनी सख्त, मंडियों में फसल का तत्काल उठान सुनिश्चित करने के निर्देश

Haryana

Haryana में फिलहाल खुले बाजार में बाजरे का औसत भाव करीब 2,235 रुपये प्रति क्विंटल बताया गया है। इससे पहले 25 सितंबर की समीक्षा बैठक में भी सरकार ने यही व्यवस्था घोषित की थी।

News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चल रही खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद से लेकर फसल के उठान और भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सुचारू रहनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। अब तक प्रदेश में करीब 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है और आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।Haryana

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को सुनिश्चित किए कई वादे

बाजरे पर किसानों को 2900 रुपये का MSP सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन 2026-27 में हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2,900 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य सरकार बाजरे की खरीद 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। अगर किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपये से अधिक का भाव मिलता है, तो उसके बिक्री मूल्य और 2,900 रुपये के MSP के बीच के अंतर की भरपाई भावांतर भरपाई योजना के तहत की जाएगी। फिलहाल खुले बाजार में बाजरे का औसत भाव करीब 2,235 रुपये प्रति क्विंटल बताया गया है। इससे पहले 25 सितंबर की समीक्षा बैठक में भी सरकार ने यही व्यवस्था घोषित की थी।Haryana 

Read Also-CM नायब सैनी के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन, 12 से ज्यादा कंपनियों के साथ निवेश पर मंथन

हर मंडी में HCS अधिकारी, सचिव करेंगे दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को खुद मंडियों का दौरा कर खरीद, उठान और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी स्थिति देखने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए हर मंडी में HCS स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने पिछले साल खरीदी गई बची हुई धान के मामले में राइस मिलर्स से जुड़े मुद्दों के निपटारे के लिए विभागीय टीम गठित करने के निर्देश भी दिए। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2,777 रुपये प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *