क्रिकेट पर कोरोना की मार, IPL हुआ सस्पेंड 

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना का कहर मचा हुआ है। वहीं, अब इसका खतरा IPL पर भी मंडराने लगा है। IPL में 3 खिलाड़ियों की पॉजिटिव आने के बाद से सारे क्रिकेट मैच रद्द कर दिए गए हैं।

आपको बता दें, दो दिन में ही 3 खिलाड़ी पॉजिटव आने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है।

हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।

यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई।

इससे पहले सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आए थे। इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *