JEE Main 2021: Covid-19 के चलते JEE मेन परीक्षा 2021 स्थगित

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जेईई मेन मई परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की है।

उन्होंने लिखा, कोरोना की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जेईई Main मई 2021 सत्र को स्थगित कर दिया गया है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर चेक करते रहें।

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इस दौरान, अभ्यर्थी इस समय का उपयोग परीक्षा की और बेहतर तैयारी के लिए कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स एनटीए अभ्यास ऐप के माध्यम से घर बैठे परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। मई सेशन की परीक्षा 24, 25, 26, 27 और 28 मई 2021 को आयोजित की जानी थी।

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अप्रैल सेशन की परीक्षा को स्थगित किया था। अप्रैल सेशन की परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 30 अप्रैल 2021 को किया जाना था।

अब ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। बता दें, कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक की कई परीक्षाएं रद्द या स्थगित की जा चुकी हैं।

अभी तक इन परीक्षाओं के संबंध में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कोरोना संकट के टलने के बाद ही इन पर फैसला लिया जाएगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *