MP : ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

MP

MP : शीतला माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता….CSP हटाए गए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

News Desk : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे में श्रद्धालुओं को कुचलने वाले धान से लदे ट्रक के बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने और प्रतिबंधित रास्ते पर पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री ने झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को पद से हटाने और तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है।MP

Read Also: Madhya Pradesh: सिवनी जिला अस्पताल में तीन महीनों में 46 नवजातों की मौत, जांच की मांग

कार्रवाई के तहत झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया तथा पवन सेंगर को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हादसे में घायल लोगों के उपचार और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भी प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।MP

Read Also: Parliament के विशेष सत्र की चर्चा के बीच खरगे का PM मोदी को पत्र, परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों और घायलों की स्थिति का जायजा लेने को कहा गया। हादसे में श्रद्धालुओं की मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर जांच की जा रही है।MP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *