Entertainment : ‘हमने एक-दूसरे को चुना’, ट्रोलिंग पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, कही बड़ी बात

Entertainment

Entertainment : कॉफी विद करण में शादी को लेकर हुई बातचीत पर विवाद के बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों ने हमारी बात का मतलब ही बदल दिया….

Entertainment Desk :अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अभिनेता और अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। दोनों हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में नजर आए थे। शो में शादी को लेकर हुई बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके रिश्ते और शादी के फैसले पर सवाल उठाए। अब रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा करते हुए कहा कि लोगों ने उनकी बातचीत का असली मतलब समझने के बजाय अपनी-अपनी धारणाओं के आधार पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, यह चर्चा अब सामान्य राय रखने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें और विजय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।Entertainment

READ ALSO-Tiger Shroff नहीं आमिर खान थे निशाने पर, इस वजह से बदला टारगेट

शादी के फैसले पर क्या बोलीं रश्मिका?
रश्मिका ने स्पष्ट किया कि उनके और विजय के बीच शादी को लेकर हुई बातचीत का मकसद किसी बड़े प्रपोजल या यह गिनना नहीं था कि किसने कितनी बार शादी की बात कही। उन्होंने बताया कि दोनों चाहते थे कि साथ जिंदगी बिताने का फैसला करने से पहले एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय मिले। रश्मिका के अनुसार, जिंदगी के अच्छे और मुश्किल दौर को ध्यान में रखते हुए दोनों ने सोचा कि क्या वे इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने कहा कि आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे को चुना। उन्होंने यह भी कहा कि विजय ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया है और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और भ्रामक एडिट पर भरोसा करने के बजाय लोगों को उनकी अपनी बात भी सुननी चाहिए।Entertainment

READ ALSO-Film: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, फिल्म देखने के लिए चुकानी होगी…

‘फेमिनिज्म के नाम पर बुलिंग न करें’
अपने बयान में रश्मिका ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर उन्हें रिश्ते को लेकर सलाह दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी चिंता जताते हुए उन्हें रिश्ते से दूर होने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन वे उन मुश्किल हालात में उनके साथ नहीं थे, जिनसे वह पहले गुजर चुकी हैं। रश्मिका ने विजय को अपना सहारा बताते हुए कहा कि वह उनके साथ सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं। अभिनेत्री ने परिवार को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार के बारे में बिना जाने टिप्पणी करना फेमिनिज्म नहीं, बल्कि उसके नाम पर की जाने वाली बुलिंग है। रश्मिका के मुताबिक, फेमिनिज्म का मतलब दूसरों को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी और रिश्तों के बारे में फैसला लेने की आजादी देना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दूसरों की निजी जिंदगी पर फैसला सुनाने के बजाय अपनी खुशी पर ध्यान दें।Entertainment

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterEntertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *