CM Omar Abdullahने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की जानकारी दी। 30 अक्टूबर को हुई शादी के बाद उन्होंने निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- कल एक नई यात्रा शुरू हुई।
News Desk : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर निधि के साथ तस्वीरें साझा करते हुए इस खबर की जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने पोस्ट में लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी की। निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए ‘इट्स डन ब्रो’ लिखा और साथ में रिंग इमोजी साझा की। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं।CM
Read Also: Punjab Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर मैदान में उतरेंगे भगवंत मान

उमर अब्दुल्ला की यह शादी उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के करीब तीन महीने बाद हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2026 को आपसी सहमति के आधार पर उमर और पायल की शादी को खत्म करने का आदेश दिया था। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए विवाह विच्छेद की मंजूरी दी थी। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दोनों वर्ष 2011 से अलग रह रहे थे और उन्होंने आपसी विवाद तथा लंबित मुकदमों को खत्म करने पर सहमति जताई थी। उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के तलाक से इनकार करने वाले फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बाद में दोनों पक्षों ने संयुक्त आवेदन देकर आपसी सहमति से अलग होने का फैसला अदालत के सामने रखा।CM
Read Also: Punjab Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर मैदान में उतरेंगे भगवंत मान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCM

