Diwali से पहले इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनेगा लक्ष्मी योग; धन लाभ के संकेत

Diwali

Diwali Special : 1 नवंबर को चंद्रमा और मंगल की युति से कर्क राशि में बन रहा है लक्ष्मी योग। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक तरक्की और नौकरी-कारोबार में लाभ के योग बन सकते हैं।

Dharma Desk : नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में एक खास बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को चंद्रमा के कर्क राशि में प्रवेश करने से वहां पहले से मौजूद मंगल के साथ उनकी युति बनेगी। इस संयोग को लक्ष्मी योग के रूप में देखा जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर माना जाता है। मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से कुछ लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है, वहीं नौकरी और कारोबार में भी नए अवसर मिलने की संभावना रहती है।Diwali 

Read Also: Numerology : इन 3 मूलांक के लोगों को पसंद होता है मी-टाइम, रिश्तों में भी चाहते हैं अपनी स्पेस

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद रह सकती है। कारोबारियों को नए सौदे और अवसर मिल सकते हैं। वहीं, जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।Diwali 

Read Also: Lifestyle : क्‍यों रात में ही होती है दिल की बात, खुल जाते हैं मन के हर राज… साइकोलॉजी ये कहती है

कर्क राशि: लक्ष्मी योग इसी राशि में बनने के कारण कर्क राशि के जातकों के लिए यह संयोग खास माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में विस्तार और पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं और आपसी रिश्तों में बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है।कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आय और आर्थिक लाभ के मामले में सकारात्मक समय रह सकता है। नौकरी करने वालों को वेतन बढ़ने या अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत बताए जा रहे हैं। हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
(NOTE-जानकारी इंटरनेट पर उपलब्‍ध प्रिडक्‍शन से ली गई हैं)Diwali 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterDiwali 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *