जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि विज्ञान झूठ नहीं बोलता, प्रधान मंत्री बोलते हैं" | आज की ताजा खबरे, Totaltv, covid news, latest news,

कभी महंगाई के मोर्च पर तो कभी कोरोना के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है। ट्विटर पर राहुल ने लिखा है, कि जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है। राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि एक सर्वे में 79 प्रतिशत लोग मानते हैं कि महामारी और महंगाई से परेशानी बढ़ी है और लोगों की आमदनी घटेगी। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के लिए नियुक्त किए गए वालंटियर्स को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी से बाहर निकलने वालों कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए कहा कि जिन्हें डर लग रहा है वह जा सकते हैं। वैसे लोग जो कांग्रेस में नहीं हैं लेकिन उन्हें डर नहीं लगता है, कांग्रेस में उनका स्वागत है। वैसे लोग जो पार्टी छोड़कर गए हैं वो RSS के लोग थे।

 

 

Also Read सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न- अरविंद केजरीवाल

बीते बुधवार को राहुल गांधी संसदीय रक्षा कमेटी से वॉकआउट कर गए थे। दरअसल रक्षा कमेटी के सामने राहुल गांधी ने डोकलाम समेत बॉर्डर के दूसरे मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद राहुल गांधी समेत दूसरे कांग्रेस सांसद रक्षा कमेटी के बैठक से बाहर आ गए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *