तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सीडीएस रावत पत्नी समेत थे सवार

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी सवार थे।जानकारी मिल रही है कि यह लोग ऊटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फिलहाल रेस्क्यू और बचाव अभियान जारी है। अभी तक तीन लोंगों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं दो शव बरामद हुए हैं। चौथे शख्स की तलाश जारी है। कहा जा रहा है की हादसे की वजह ख़राब मौसम है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Army Chief General Bipin Rawat named India's first Chief of Defence

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत का लेक्चर था। यहां से वे लौटकर कुन्नूर आ रहे थे। जहाँ से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। मगर घने जंगल में यह हादसा हो गया है। फ़िलहाल सेना की ओर से औपचारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

READ ALSO: अंबाला का सरभजोत बना नेशनल चैंपियन !

कहा जा रहा है की आस पास के इलाके में चारों और घने जंगल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद चारों तरफ आग की लपटें नज़र आ रही है। आस-पास के इलाके में तलाश अभियान जारी है और सेना और वायुसेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में मदद कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मिले हुए शव 80% तक जले हुए हैं जिस वजह से उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही। क्रैश हुआ हैलीकॉप्टर एमआई-सीरीज का था। इसमें सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *