हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की जींद में दर्दनाक मौत, 17 घायल

दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए | Total tv, Hindi news, delhi news tv, aaj ki news, live,

जींद: हरियाणा के जींद से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ आई है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। यह पूरा मामला जींद चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास का है। जहां आज यानी मंगलवार सुबह को एक ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई।

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

आपको बता दें कि, इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और वह परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार अस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। घायलों को जींद के नागरिक स्थल में भर्ती कराया गया जहां से घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

 

Read Also – सीएम खट्टर और पूर्व मंत्री के खिलाफ बयानबाजी के बाद सांसद अरविंद शर्मा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

 

घायलों का इलाज जारी

दरअसल, हिसार जिले के गांव नारनौद निवासी प्यारे लाल की पिछले दिनों मौत हो गई थी। सोमवार को प्यारे लाल के परिवार के लोग पिकअप गाड़ी लेकर अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार गए थे। मंगलवार सुबह जब हरिद्वार से वापस नारायण लौट रहे थे, तभी गांव कंडेला के पास जींद से कैथल की तरफ जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसा होने का पता चलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 17 घायलों का इलाज चल रहा है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

वहीं इस हादसे को लेकर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि, हादसा आमने-सामने की टक्कर में हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गए हैं ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *