प्रेम-प्रसंग मामले में लाठी डंडों से पीटकर युवक की मौत

(विकास मेहला): करनाल के तरावड़ी के दयानगर में एक युवक की लाठी डंडों से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बता दें मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए है। युवक पांच बहनों का एकलौता भाई था।

जानकारी के अनुसार तरावड़ी की वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला गोविंद उर्फ काकू की प्रेम प्रसंग के चलते देर रात दयानगर में लाठी डंडों से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लड़की के परिवार पर लगा है। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गोविंद उर्फ काकू का एक लड़की के साथ प्रेम था। गोविंद के पास लड़की ने फोन करके कहा कि उसकी मां उनके रिश्ते के लिए तैयार हो गई है। लड़की के बुलाने पर गोविंद उनके घर चला गया और लड़की के परिवार वालो ने उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोविंद उर्फ काकू के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की बुलाकर हत्या की गई है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए है और प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Read also:सोनाली मर्डर केस में गोवा पुलिस ने नोएडा में की तफ्तीश

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दयानद कॉलोनी में झगड़ा हो गया है। जिसमें घायल गोविंद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक गोविंद के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जो भी दोषी पाया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  Today Corona Update,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *