क्रिकेटर हरभजन सिंह गुजरात में आप के लिए करेंगे प्रचार

T20 World Cup

( प्रियांशी श्रीवास्तव): आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है।  क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुजरात पहुंचेंगे और बयाड़ में AAP उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। जामनगर की 78 विधानसभा सीट पर पूरे देश की नजरें टिक गई हैं। इस सीट से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।

वहीं जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस में हैं और अपनी भाभी के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई है। और अब तो मामला यहां तक पहुंच गया है कि नयनाबा ने चुनाव आयोग से रीवाबा की शिकायत कर दी है। उन्होंने चुनाव प्रवार के समय मीडिया से बातचीत के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए।

Read Also-दिल्ली में मौत का मातम: युवक ने माता-पिता सहित 4 को उतारा मौत के घाट

साथ ही आपको बता दें कि नयनाबा ने आरोप लगाया रीवाबा चुनाव जीतने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं। नयनाबा ने आरोप लगाया कि रीवाबा चुनाव जीतने के लिए प्रचार में 10 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल कर रही हैं जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि बड़ा नाम होने के कारण रैली में गलतियां कर रही हैं। हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई करेगा।

Cricketer Harbhajan Singh,

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Cricketer Harbhajan Singh,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *