( प्रियांशी श्रीवास्तव ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे हाईवे में से एक समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले 701 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के पहले चरण में 520 किलोमीटर का उद्घाटन किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इससे आस-पास के 14 दूसरे जिलों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र समेत प्रदेश के करीब 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने नयी दिल्ली में एक बयान जारी कर बताया कि महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान मोदी 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे । वह नागपुर से बिलासपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत करेंगे।
Read also: हरियाणा BJP में बिश्नोई परिवार का दर्जा बढ़ा
स्थानीय प्रशासन की ओर से साझा संभावित यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री रविवार सुबह 9.40 बजे नयी दिल्ली से नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और फिर शहर के रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

