कोहरे के चलते लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवें से गिरी बस, मौके पर हुई 3 लोगों की मौत

UP News, कोहरे के चलते लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवें से गिरी बस, मौके पर हुई 3 ......

एक बडी खबर सामने आई है जहा घने कोरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार में एक निजी स्लीपर बस लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवें से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि बस नीचे पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना पर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों को दी गई। जानकारी सामने आई है कि बस में कुल 40 लोग सवार थे जिसमें से 3 की मौत हो गई है और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें।

जानकारी के अनुसार निजी स्लीपर बस रात करीब 11 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। घने कोहरे की वजह से रास्ता न दिखाई देने की वजह से हादसा हो गया बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना बड़ा था की मौके पर 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। तो वहीं 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read also: सुप्रीम कोर्ट में आज का दिन है अहम, देश के दो ज्वलनशील मुद्दों पर होगी सुनवाई

मौके पहुंची पुलिस ने तुरंत बचावकार्य जारी कर घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया जिनका इलाज जारी हैं। पुलिस के मुताबिक घटना में मृतकों की पहचान अभी नही हो पाई है। कोशिश ही जल्द ही शवों की शिनाख्त कर ली जाए । साथ ही अन्य यात्रियों के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *