प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम पर बोला हमला !

Bihar News Hindi, प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम पर बोला हमला !

अमन पांडेय : जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वैशाली के राघोपुर में लोग सड़क की मांग करते हुए तेजस्वी के काफिले के सामने लेटकर प्रदर्शन करते  हुए नजर आ रहे हैं।

प्राशांत किशोर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है – बिहार के सीएम के बाद अब उनके डिप्टी की बारी। महोदय के अपने क्षेत्र राघोपुर में पिछले 34 वर्षों से सड़क नहीं बनने से नाराज लोग उनके काफिले के सामने सड़कों पर लेट गए! काम की बात तो छोड़ दीजिए, भाई साहब ने गाड़ी से उतर कर लोगों से मिलना तक जरुरी नहीं समझा।

दरअसल तेजस्वी यादव 24 जनवरी को वैशाली के अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर गए थे। यहां उनहोंने 40 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया था। इस दौरान रास्ते में मलिकपुर के पास लोगों ने उनका रास्ता रोककर विरोध शुरु कर दिया था। वे अपनी बस्ती में भी पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे।

Read also: दिल्ली में मौसम फिर से लेगा करवट, अलर्ट हुआ जारी

प्रशांत किशोर ने पिछले हफ्ते अपनी यात्रा के दौरान गोपाल में तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा था कि जब जनता का ही है। प्रशांत ने कहा कि ये वो लोग हैं कि जिन्होंने बिहार को 15 साल में रसातल में पहुंचाया है। उनहोंने कहा कि तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए कि राजद के 15 साल के शासन में इन्होंने नौकरियां नहीं दी। पिछले साल नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को गांधी मैदान से खड़े होकर कह दिया कि सभी नौकरियां हम 1 साल में दे देंगे। करीब 5 महीने बाद आज कितनी नौकरी बंटी है। सबके सामने है। नौकरियों के नाम पर बस लाठियां बरसाई जा रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *