रेल मंत्रालय का यात्रियों को तोहफा, इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Railway News, रेल मंत्रालय का यात्रियों को तोहफा, इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा..

(रिया राय)  आम बजट पेश होने के बाद रेल से यात्रा करने वाले के लिए राहत की खबर सामने आई है रेल मंत्रालय ने करोड़ों रेल यात्रियों को बड़े तोहफे की योजना बनाई है। अब कंफर्म टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी से रेल यात्रियाें को छुटकारा मिलेगा।

 रेलवे अब ज्यादा से ज्यादा लोगो के लिए पल भर में कंफर्म टिकेट बुक करने की योजना बना रहा है। टिकट बुकिंग की बड़ी समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने योजना साझा की है। जिसकी जानकारी देते खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  प्रेस वार्ता के जरिए दी। देश के करोड़ों रेलवे यात्री नई मुहिम के माध्यम से भारतीय रेलवे टिकट जारी करने की क्षमता प्रति मिनट 25,000 से बढ़ाकर 2.25 लाख करने और पूछताछ की क्षमता प्रति मिनट चार लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने की योजना बना रहा है। रेलवे मंत्री वैष्णव ने प्रेस वार्ता में बताया कि वित्तीय वर्ष 23-34 में 7000 किलोमीटर की नयी रेल पटरी बिछाने का भी लक्ष्य तय किया गया है और साथ ही 24 घंटे खुले रहने वाले जन सुविधा स्टोर शुरू करने की भी घोषणा की।

Read also: चैलेंज है आपको..नही देखा होगा ऐसा वीडियो जो आज देखेंगे

बता दें हालही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  बजट में रेलवे को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे के लिए बजट 2023 में 2.4 लाख करोड़ का ऐलान किया। जिसके बाद से रेल मंत्रालय ने कमान संभाल ली है और रेलवे से जुड़ी हर आम सुविधा को लेकर योजनाएं तैयार की जा रहीं है जिससे रेल यात्रियों को असुविधा न हो और भारतीय रेल में तेजी से विस्तार आम जन को मिल पाए।

Railway News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Railway News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *