दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई सुविधाओं से है लैस

Delhi-Mumbai Expressway, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगें प्रधानमंत्री ...

अजय पाल –  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है। बता दें कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से दिल्ली से मुबंई तक का सफर आप आधे समय में तय कर सकते हैं। साथ ही इसमें फ्यूल की भी बचत होगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से यह एक्सप्रेसवे भविष्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इससे आपकी यात्रा में ही नही सुविधा होगी बल्कि यह देश की रक्षा प्रणाली को भी मजबूत करेगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे दो मेट्रों शहरो को जोड़ने का काम करेगा। जो दिल्ली में महारानी बाग के पास दिल्ली नोएडा (डीएनडी) फ्लाई ओवर से शुरु होगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में है कई सुविधाएं 

इस एक्सप्रेसवे की खूबियों के बारे में जो आम जनता को मिलने वाली है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है। जिसकी लगभग दूरी 386 किलोमीटर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आपको लगभग 100 किलोमीटर पर एक ट्रामा सेंटर मिलेगा। जहां इमरजेंसी के दौरान जरूरतमंद लोगों का इलाज किया जाएंगा। दरअसल इस एक्सप्रेस पर आपको जगह जगह हरियाली देखने को मिलेगी। जो इस एक्सप्रेस को पर्यावरण के लिहाज से इकफ्रैंडली बना रही है। साथ ही आपको एक्सप्रेसवे पर जगह जगह टोल नहीं देना पडेगा।

Read also:- अमेरिका का बड़ा बयान रुस-युक्रेन जंग को खत्म करने के लिए पुतिन को मना सकते हैं मोदी

पर्यावरण का भी रखा गया है विशेष ध्यान

  • हाइवे से जब आप एग्जिट करेंगे तो आपको किलोमीटर के हिसाब से टोल का भुगतान करना होगा।
  • दिल्ली से मुंबई तक पूरे सफर को तय करते समय आपको 93 जगहों पर स्टॉपेज की सुविधा मिलेगी।
  • जानवरों को रोड पास करने के लिए जगह-जगह पर एनिमल पास बनाया गया है।
  •  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली से मुंबई तक का सफर लगभग 12 घंटे में कर पाएंगे।
  •  अब तक दिल्ली से मुंबई का सफर तय करने में 24 घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह एक्सप्रेसवे हाइटेक सुविधाओं से लैस होगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 6 राज्यों से होकर गुजरेगा

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Delhi-Mumbai Expressway,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *