BJP: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीन अक्टूबर से चार दिन के सिंगापुर दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, निवेश की संभावनाओं और राज्य में आर्थिक सहयोग के अवसरों के बारे में जानकारी देंगे।BJP:
इस दौरान वे ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (एसआईएनज) फोरम 2026’ में छत्तीसगढ़ के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
Read Also- PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की,परिजनों से फोन पर की बात
विदेश मंत्रालय ने ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (एसआईएनजी) फोरम-2026’ के लिए देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ अब अपनी औद्योगिक प्रगति और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा है।BJP:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
