Delhi: आम आदमी को महंगाई का झटका, विमान ईंधन की कीमत 137, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भी बढ़े दाम

Delhi:

Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत गुरुवार से 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है और साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।Delhi

सरकारी तेल कंपनियों ने ये जानकारी दी। तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।Delhi:

Read Also-BJP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ईंधन की कीमतें विमानन कंपनियों की लागत को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक हैं।विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही कमर्शियल एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 62.59 रुपये बढ़ाई गई है। Delhi

सितंबर में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।हालांकि, इससे पहले जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीनों में इसकी कीमत क्रमश: 183.50 रुपये और 192 रुपये घटाई गई थी। ये कटौती जून में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद की गई थी। उस समय वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों के कारण वाणिज्यिक एलपीजी महंगी हो गई थी।Delhi:

Read Also-BJP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,373 रुपये बढ़कर 1,740.50 रुपये से 3,113.50 रुपये हो गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में इसमें कमी की गई।ताजा बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर के आधार पर किए गए हैं।एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (वैट) के चलते अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमतें अलग हो सकती हैं।Delhi

वहीं, घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये ही रहेगी।पश्चिम एशिया संकट की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आने के बाद मार्च से जून के बीच घरेलू रसोई गैस की कीमत 89 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी।मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अभी इनके दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।D elhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *