कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ के ट्रेलर से जगमगाया बुर्ज खलीफा, इससे पहले दिखाया गया था ‘पठान’ का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर स्टार कार्तिक आर्यन की मूवी ‘शहजादा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। दरअसल ये मूवी 17 फरवरी को थियेटर में रिलीज हो जाएंगी है। बता दें कि लोहड़ी के त्यौहार पर जालंधर में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। दरअसल भारत के कई शहरों में ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इस मूवी का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में दिखाया गया है। बता दें कि एक्टर कार्तिक अपनी मूवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

दरअसल जैसे जैसे इस मूवी की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे ही दर्शक इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पहुंचे और मूवी का प्रमोशन टीजर दिखाया।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें बुर्ज खलीफा को भी दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,”सच में शहजादा ही महसूस कर रहा हूं। सच में टॉप ऑफ द वर्ल्ड।”

Read also:- वॉट्स्ऐप से अब एक साथ भेज सकेगें 100 फोटो और वीडियो, लॅान्च हुए तीन नए फीचर्स

दरअसल दुबई में कार्तिक आर्यन के फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। बता दें कि शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *