‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’ उमेशपाल के हत्याकांड पर सीएम योगी ने दी चेतावनी

UP Budget, 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा' उमेशपाल के हत्याकांड पर सीएम .....

प्रयागराज में कल राजू पाल के हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को शुक्रवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई। बता दें कि धूमनगंज थाना क्षेत्र में उनके घर के सामने हमलावरों ने बम और गोली से उनपर हमला कर दिया। फिलहाल शुक्रवार को हुई इस घटना की आवाज विधानसभा तक पहूंच गई। उमेश पाल के हत्याकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जवाब खुद दिया है।

सीएम योगी ने लगाए सपा पर आरोप 

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में जो माफिया और अपराधी है वो किसके द्वारा पाले गए है। दरअसल ये सभी सपा के द्वारा पाले गए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, ‘माफियाओ को मिट्टी में मिला दूंगा’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, ‘हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’ और जिस माफिया ने ये काम किया है वो आज प्रदेश से भगोड़ा है, वो माफिया इन्ही की पार्टी से एमपी एमएलए बना. माफिया कोई भी हो, उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।

Read also:- दिल्ली उपराज्यपाल ने 1200 नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

दरअसल इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। प्रयाग राज के पुलिस रमित शर्मा ने बताया है कि उमेश पाल की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी भी दिये गए थे। बता दें कि राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और 2005 में उनकी हत्या कर दी गई थी। राजू पाल की हत्याकांड के मुख्य गवाह सिर्फ उमेश पाल ही थे। जिनकी हत्या कर दी गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *