पाकिस्तानी मूवी में काम करने को लेकर ट्रोल हुए थे रणबीर कपूर, जानें आखिर क्या है वजह…….

अजय पाल –  जाने माने फिल्म एक्टर रणबीर कपूर को पाकिस्तान फिल्मों में काम करने को लेकर सफाई देनी पड़ी। पिछले साल रणबीर कपूर ने पाकिस्तान फिल्मों में काम करने को लेकर बयान दिया था। जिसके काऱण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। यह बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान फिल्ममेकर के साथ काम करने को लेकर बयान दिया था। रणबीर कपूर ने कहा था कि अगर उन्हें पाकिस्तान फिल्मों में काम करने का मौका मिलता तो वे जरुर करते।

रणबीर ने फिल्म में काम करने पर दी सफाई

हाल ही में रणबीर कपूर ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म के प्रमोशन के लिए चंढीगढ़ में आए हुए थे। पाकिस्तान फिल्मों में काम करने को लेकर रणबीर को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी। एक्टर ने फिल्मों में काम करने को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि, ‘कला के लिए आर्टिस्ट की कोई सीमा नहीं होती है’। साथ ही कणबीर कपूर रणबीर ने कहा था कि, ये कोई विवाद नहीं है। कोई कला आपके देश से बड़ी नहीं होती है। पहली प्राथमिकता सदैव आपका देश रहेगी।

Read also:- नगर निगम चुनाव में मेयर पद के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद भी कांग्रेस के खाते में

रणबीर ने कहा इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी नही है

रणबीर ने कहा कि, ‘आर्ट आर्ट है’ आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी
एक्टर फवाद खान के साथ भी काम किया था। वे मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान व आतिफ असलम खान का उदाहरण देते हुए कहा है कि, हिंदी सिनेमा में इन सिंगर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *