एक बार फिर से आया फ्लाइट में पेशाबकांड मामला, एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

Breaking news in hindi, एक बार फिर से आया फ्लाइट में पेशाबकांड मामला, News |

अमेरिकन एयरलाइन्स की न्यूयार्कसे नई दिल्ली जाने वाली प्लाइट में एक शख्स ने अपने ही दोस्त के ऊपर पेशाब कर ली है। दिल्ली के इंदिरागांधी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में फ्लाइट के तुरंत लैंडिंग के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यह पूरी घटना AA292 अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट की बताई जा रही है। बता दें कि फ्लाइट शुक्रवार 3 मार्च रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी।

दरअसल 14 घंटे 26 मिनट के बाद शनिवार 4 मार्च रात 10:12 बजे दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट पर उतरी। दरअसल आरोपी अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी का छात्र है जिसने नशे की हालत में सोते समय पेशाब कर दिया था। उसका कहना है कि जानबूझ कर नहीं किया है। बल्कि नींद के कारण पेशाब निकल गई और एक साथी पर गिर गई और उसने चालक दल से शिकायत कर दी।

आरोपी ने मांगी माफी

इस मामले को लेकर छात्र ने मांफी भी मांगी। इसके बाद पीड़ित यात्री ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए मना कर दिया। क्योंकि शिकायत करने से छात्र का करियर बिगड़ सकता था। फिलहाल एयरलाइन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी है। दरअसल एटीसी ने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क करने को बोल दिया है। जिन्होंने आरोपी छात्र को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

Read also:- दिल्ली के सरकारी स्कूल के गेट पर लगा ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ का बैनर, दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज

बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस ने आरोपी छात्र पर सख्त कार्रवाई की है।साथ ही अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि “इस व्यक्ति को भविष्य में अमेरिकन एयर में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी” साथ ही उसे अपना रिटर्न टिकट भी कैंसल कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Breaking news in hindi,    Breaking news in hindi,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *