दिल्ली के सरकारी स्कूल के गेट पर लगा ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ का बैनर, दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज

Manish sisodia news hindi, दिल्ली के सरकारी स्कूल के गेट पर लगा 'आई लव ....

दिल्ली सरकार के एक स्कूल के गेट पर ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ बैनर लगाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल शनिवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क के आसपास के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बैनर लगाने पर विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिर इसके बाद शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बैनर लगाने का किया विरोध

दरअसल इस मामले को लेकर वहां के एक निवासी दिवाकर पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। वहीं दिवाकर पांडे ने बताया कि 3 मार्च की सुबह 8.30 बजे के आसपास आप पार्टी के कुछ कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में सरकारी स्कूल के गेट के ऊपर एक बैनर लगा रहे थे। बता दें कि सबसे पहले उन लोगों ने स्कूल से एक डेस्क निकाली और बाहर लाकर डेस्क के ऊपर चढ़ गए फिर गेट पर ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ का पोस्टर लगाने लगे। इसके बाद लोगों ने आपत्ति जताई साथ ही कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है, इसे राजनीति से दूर रखो।

विधायक ने बैनर लगाने का किया दावा

जब वहां के एक निवासी दिवाकर पांडे ने उन लोगों से पूछा कि बैनर लगाने की अनुमति है तो उन्होंने खुद को विधायक अब्दुल रहमान के संबंधी होने का दावा किया। इसके बाद आप पार्टी के एक कार्यकर्ता ने विधायक से संपर्क करके कहा कि उन्हें इजाजत है तो विधायक ने हां कर दी। फिर दिवाकर पांडे ने कहा कि विधायक झूठ बोल रहा है कि किसी राजनीति का लाभ उठाने के लिए किसी स्कूल का इस्तेमाल करने की अनुमति नही दी जाती है।

Read also:- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और MSME मंत्री नारायण राणे ने किया औद्योगिक प्रदर्शनी व मेले का शुभारंभ

विरोध के बाद हटाया गया बैनर

दिवाकर पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों के विरोध करने के बाद बैनर को हटा दिया गया। फिर उन्होंने कहा कि दिक्कत ये है कि बच्चों से ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ लिखवाया गया। बता दें कि हमारी संस्कृति इन सब चीजों की इजाजत नहीं देती है। साथ ही उन्होंने ये आरोप लगाया कि वे बच्चों का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर हमने प्रिंसिपल से पूछा तो वो भी वो मामले की गंभीरता नहीं समझ पाई, इसके बाद दिवाकर पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तो पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Manish sisodia news hindi 

Manish sisodia news hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *