तारक मेहता का उल्टा चश्मा…. शो पर जल्द बनेगी मूवी, प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया खुलासा

Tarak mehta ka ulta chashma movie, तारक मेहता का उल्टा चश्मा....| Total tv

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दरअसल यह शो बड़ो से लेकर बच्चों तक सबका मनोरंजन करता आ रहा है। मेकर्स ने पिछले साल ही इस शो पर एक कार्टून सीरीज लॉन्च की थी। इसके साथ ही मेहता शो पर एक गेम ‘रन जेठा रन’ भी लॉन्च हो चुका है। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं दूसरी तरफ प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा है कि, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  शो पर कुछ क्रिएटिव बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। Tarak mehta ka ulta chashma movie

बता दें कि प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘लोग इस शो को बहुत पसंद करते हैं पिछले 15 सालों से लगातार दर्शक इस शो को देख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग टीवी पर ही नहीं बल्कि यूट्यूब, और अन्य प्लेटफार्म पर भी देख सकते हैं। इसलिए मुझे लगा कि तारक मेहता के शो के कलाकारों के साथ कुछ क्रिएटिव करना चाहिए।

क्योंकि इस शो के कलाकार परिवार के सदस्य जैसे ही बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इस शो को ऑडियंस लगातार अपना प्यार लुटा रही है।  दरअसल इसी वजह से मैने  शो को यूनिवर्सल बनाने के बारे में सोचा है। दरअसल असित कुमार मोदी से जब पूछा गया है कि क्या तारक मेहता शो की मूवी बनाने की प्लानिगंग कर रहे हैं।

Read also:- मनी लांड्रिंग मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

तो प्रोड्यूसर ने जवाब देते हुए कहा कि ‘हां,एक फिल्म भी बनेगी. एक एनिमेटेड फिल्म भी होगी। सब कुछ किया जाएगा। हम तारक मेहता शो को एक मॉल की तरह बनाना चाहते हैं जहां पर सब कुछ होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                 

Tarak mehta ka ulta chashma movie

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *