रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शिरकत की

(प्रदीप कुमार): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भोपाल में कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शिरकत की है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। कॉन्फ्रेंस में सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के अलावा वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भोपाल में तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन -2023 में हिस्सा लिया है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हो रही तीनों सेनाओं की कम्बाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शिरकत की है। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान के अलावा तीनों सेनाओं थल सेना,जल सेना, वायु सेना के प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन में शिरकत करने 1 अप्रैल शनिवार को भोपाल आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

भोपाल में पीएम मोदी के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां की गई थीं, लेकिन राम नवमी पर इंदौर में हुए बावड़ी हादसे के बाद पीएम का स्‍वागत कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से रानी कमलापति स्टेशन के रास्ते में स्वागत का कार्यक्रम था, जो अब नहीं होगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

Read also: फसलों की गलत रिपोर्ट बनाने व मुवावजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

पीएम मोदी के भोपाल दौरे के मद्देनजर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति स्टेशन पहुंच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। भोपाल में हो रही कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना की रणनीति, रक्षा मामलों में आत्मनिर्भरता सहित अन्य विषयों पर चर्चा हो रही है। बैठक में सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ वाइस चीफ, चीफ ऑफ इंट्रीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, 7 आर्मी कमांडर, कमांडर 3 नेवल कमांड के चीफ शामिल हो रहे है।

कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी भारत में बने रक्षा से जुड़े नये हथियार और अन्य उपकरण देखेंगे। साथ ही डीआरडीओ और तीनों सेनाओं के इनोवेशन से भी रूबरू होंगे। बुधवार को फौजी मेले और तीनों सेनाओं की बैंड प्रस्तुति के साथ ही इस आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। यह पहला मौका है जब ये हाई ऑफिशियल सैन्य कॉन्फ्रेंस दिल्ली के बाहर भोपाल में आयोजित की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *