Karnataka Assembly Election कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी

Karnataka Assembly Election कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी

(अजय पाल) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कई दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम का एलान होते ही पार्टियों में भगदड़ सी मच गई है। कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा में भगदड़ देखने को मिली। कर्नाटक की राजनीति पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा बना हुआ है।आपको बता दे कि कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के पूर्व नेता लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह जानकारी दी। लक्ष्मण सावदी को कर्नाटक चुनाव में अथानी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के भाजपा से इस्तीफा दिया।

लक्ष्मण सावदी ने डीके शिवकुमार से मुलाकात की

शुक्रवार को लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मुलाकात की। इसी के साथ लक्ष्मण सावदी ने विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की । कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी अथानी से तीन बार के विधायक रह चुके है।

टिकट न मिलने के कारण भाजपा से बनाई दूरी

आपको बता दे कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।इस लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को टिकट न मिलने के कारण भाजपा की विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Read Also – Akshara singh viral video: अक्षरा सिंह किसी और के किचन में बना रही हैं कोल्ड कॉफी वीडियो हुआ वायरल

लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोडने पर दी सफाई

लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कहा मैने पार्टी का प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के फैसला लिया है। में एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। में किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *