Ileana D’Cruz – बिना शादी किये बनेंगी मां,इलियाना ने दी गुड न्यूज

Ileana D’Cruz -इलियाना ने दी गुड न्यूज, बिना शादी किये बनेंगी मां

(दीपा पाल ) – बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज कई फिल्मों में शानदार काम कर चुकी है । हालाकि इलियाना कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब है । एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है । आये दिन कोई न कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है । इन दिनों ने इलियाना डिक्रूज ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। डिक्रूज ने इस पोस्ट के जरिये अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया । एक्ट्रेस ने हालांकि अपने होने वाले बच्चे के पिता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

एक्ट्रेस ने किया प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट
इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। उन्होंने ‘एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’ और ‘मामा’ पेंडेंट की तस्वीर के साथ एक बेबी रोमर की तस्वीर शेयर की है।

Read also –डेनिश पार्लियामेंटरी कमिटी फॉर यूरोपियन अफेयर्स ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

लोगो ने पूछा बच्चे का बाप कौन
एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कमिंग सून.मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.” कमेंट सेक्शन मे फैंस पूछ रहे है कि बच्चे का बाप कौन है। एक यूजर ने लिखा – शादी कब हुई ? वही एक यूजर ने लिखा – बिना शादी के तुम बच्चा नही कर सकती। यह तुम्हारी फिक्र नही है बच्चे की है कि कितने सवालों का सामना करना होगा । वही कुछ यूजर ने इलियाना को सपोर्ट और डिफेंड किया है।

इलियाना कैटरीना के भाई को कर रही है डेट
आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज कुछ साल पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस ने एक बार इंस्टाग्राम पोस्ट पर नीबोन को “बेस्ड हबी” के रूप में भी मेंशन किया था जबकि ये क्लियर नहीं था कि दोनों शादीशुदा थे या नहीं. 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया था ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *