कर्नाटक चुनाव में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टीयों के नेता चुनावी हमला करने में मर्यादा भी लांघ जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को पहले जहरीली सांप कहा था तो अब उनके बेटे प्रियंका खडगे ने पीएम मोदी को नालायक कहा है।
कर्नाटक के गुलबर्गा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंक खड़गे ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि घर के बेटा नालायक हो तो घर कैसे चलेगा ? प्रियांक एक रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रियांक खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताया। लेकिन बेटा अगर ऐसा नालायक है तो घर कैसे चलेगा खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताकर उन्होंने बंजारा समुदाय के लिए आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी।
Read also –समान नागरिक संहिता समेत जानिए कर्नाटक में BJP के चुनावी वादे
आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद इस बार प्रियंका खड़गे पहली बार चुनाव ल़ड़ रहे हैं। वे इस बार चित्तापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। कर्नाटक की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए इस बार उनके लिए ये जीत अहम मानी जा रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

