देश को मिली नई संसद की सौगात , पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

(आकाश शर्मा) देश की आजादी के 75 वर्ष बाद , देश को नए संसद भवन की सौगात मिली । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया । नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए यज्ञ– हवन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने पूरे विधि–विधान से पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए हो रहे यज्ञ हवन पीएम मोदी के साथ मौजूद थे । यह हवन–पूजा कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी की। पीएम मोदी ने फिर सेंगोल को देश की संसद में पूरे विधि विधान से स्थापित किया।

सेंगोल के सामने दंडवत हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी पूजन हवन के बाद सेंगोल के सामने दंडवत हुए। साथ ही, संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के नए संसद भवन के निर्माण के लिए देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया है।

Read also – पीएम मोदी रविवार को करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन… जानिए उद्घाटन समारोह के बारे में

सेंगोल लोकसभा के परिसर में विद्धमान हुआ….

देश के प्रधानमंत्री ने पूरे विधि विधान से तमिलनाडु के संतो के द्वारा शुद्धि करा सेंगोल को देश की संसद में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास विद्धमान किया। पीएम मोदी के साथ पूरे कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *