देश में छह माह के भीतर गई 95 बाघों की जान, वन मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड

(पारुल ठाकुर)- TIGER DEATH NEWS- भारत के वन्य जीवन को लगातार हानि का सामना करना पड़ रहा है। देश लगातार बाघों की मौत हो रही है। जिससे देश में बाघो की संख्या घट रही है। इस साल में जून तक मध्य प्रदेश में 24, महाराष्ट्र में 19 और उत्तराखंड में 14 बाघों ने तोड़ दिया।

विशाखापत्तनम के इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में 24 घंटे के भीतर दो और बाघों की मौत हो गई । देश में छह माह में 95 से अधिक बाघों की जान चली गई है। देश में सबसे अधिक बाघों की मौत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों में हुई है।

इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में  जानकी नाम की बाघिन  (22) की वृद्धावस्था के कारण मौत हो गई । बाघिन के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । वहीं, एआरसी (एनिमल रेस्क्यू सेंटर) में कुमारी (23) नाम की एक और बाघिन की मौत हो गई।

Read also-सेंसर बोर्ड से नहीं मिला ’72 हूरें’ को सर्टिफिकेट, फिर भी ट्रेलर हुआ रिलीज

वन मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश
प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 की बाघ गणना के आकंडे़ जारी किए थे । इसके अनुसार, 2018 से अब तक देश में 200 बाघ बढे़ है, लेकिन 2023 के  छह महीनों में ही 95 बाघों की जान चली गई है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के अनुसार, इस साल 25 जून तक देशभर में 95 बाघों की मौत रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक मध्य प्रदेश में 24, महाराष्ट्र में 19 और उत्तराखंड में 14 बाघों की मौत हुई है। इस मामले में केंद्रीय वन मंत्रालय ने सभी राज्यों में जांच के आदेश दिए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *