दिल्ली के नाले में गुम हुई बाइक, हेलमेट पहन खोजता रहा शख्स- Video Viral

(अजय पाल ) – Delhi Rain इस समय देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं  रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बता दे कि पिछले दो दिनों से दिल्ली मे लगातार बारिश हो रही है।लगातार हो रही बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

आपको बता दे कि दिल्ली से बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी खोई हुई बाइक को हेलमेट पहने ढूंढते हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में हुई  बारिश  से लोगों के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

वायरल हुआ वीडियो –सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के संगम विहार इलाके  का बताया जा रहा है।जहां तेज बारिश की कारण  निर्माणाधीन नाला उफान पर था।हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस दौरान बाइक सवार एक शख्स का इस नाले में गिर गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स गंदे नाले के पानी के बीच हेलमेट पहने अपनी बाइक ढूंढ रहा है ।

Read also – किंग खान की फिल्म ‘जवान’ का धमाकेदार प्रीव्यू हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में शाहरुख ने जीता फैंस का दिल

बारिश ने तोडा 20 साल का रिकार्ड –दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस, इंडिया गेट में जलभराव के कई वीडियो वायरल हुए कई जगह पर गाड़ियों के पानी में बहने के वीडियो भी जमकर  वायरल हो रहे है । जिस देखकर आप हैरान रह जाएगे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश ने  20 साल का रिकार्ड तोड दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के छोटे छोटे इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। वही यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *