BIG NEWS: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मस्जिद का हिस्सा, विरोध के बीच हाईकोर्ट में आज सुनवाई
News Desk : मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत गोपाल मंदिर मार्ग के सड़क चौड़ीकरण की योजना में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है। प्रशासन की ओर से इस हिस्से को हटाने की तैयारी के बीच शनिवार रात से बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर और बाहर जुट गए। विरोध को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग की गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस, आरएएफ और एसटीएफ के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया।
Read Also- UP में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चिराग पासवान का फोकस, बोले- बने युवा आयोग
मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने 9 सितंबर को शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद मस्जिद पक्ष ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की है। इस अपील पर 28 सितंबर को सुनवाई होनी है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण सिंहस्थ 2028 के दौरान यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी है। वहीं मस्जिद से जुड़े लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को सड़क चौड़ीकरण से अलग रखा जाना चाहिए।
Read Also- Influencer निधि तिवारी की मौत की रात क्या हुआ?…इंजीनियर सोनू से फोन पर बहस, फिर बंद हुआ कमरा
फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई को लेकर स्थिति को संभालने पर जोर दिया है और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। रविवार को 600 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उज्जैन के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की। प्रशासन और मस्जिद समिति के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश भी की जा रही है। अब सबकी नजर हाईकोर्ट की सुनवाई पर है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

