कपिल के ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर को हुई गंभीर बीमारी, हालत बिगड़ी

(आकाश शर्मा)- ATUL PARCHURE- ‘द कपिल शर्मा शो पूरे भारत में एक चर्चित शो है। साथ ही एक पारिवारिक कॉमेडी शॉ है। जिसमें ज्यादा तर नए-नए किरदार आते रहते है। अब कपिल शर्मा के ससुर का  किरदार निभाने वाले फेम अतुल परचुरे ने खुलासा किया है कि वो कैंसर से पीड़ित है,गलत इलाज होने की वजह से उनकी कंडीशन बेहद खराब हो गई थी।

kapil sharma show fame atul parchure on cancer diagnosis says wrong  treatment worsened his condition dvy | Kapil Sharma Show के इस एक्टर को हुआ  कैंसर, बताया- मैं चल भी नहीं पा

कपिल शर्मा शो ने देश भर में लाखों दर्शकों को हसाया है। लेकिन कहते है कि बडे पर्दे पर जैसे दिखता है, वैसा कुछ नही होता है। ऐसा ही देखने के लिए मिला कपिल के शो में कपिल के ससुर का किरदार निभाने वाले अतुल परचुरे, उन्होंने खुलासा किया है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

All The Best' actor Atul Parchure: 'Wrong treatment worsened my cancer,  couldn't even walk'-Entertainment News , Firstpost

अतुल परचुरे ने बताया-  मैं कैंसर से पीड़ित हूं
अतुल परचुरे ने एक इंटरव्यू में बातचीत में कहा, “मेरी शादी के 25 साल पूरे हो गए थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए तो मैं ठीक था, लेकिन कुछ दिनों के बाद मैं कुछ भी नहीं खा पा रहा था। मुझे मिचली आ रही थी और पता था कुछ गड़बड़ थी। मेरे भाई ने बाद में मुझे कुछ दवाएं दीं लेकिन उनसे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी करवाने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने ऐसा किया तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा। मुझे लगा कि कुछ तो है गलत। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं। उन्होंने कहा, ‘हां, आप ठीक हो जाएंगे।’

Kapil के Show का ये एक्टर लड़ रहा कैंसर से जंग, बोले- गलत इलाज से बिगड़ी  हालत, चल पाना भी मुश्किल

Read also-दिशा पाटनी का ये लुक हुआ वायरल

द कपिल शर्मा शो में नही दिखेंगे –कपिल के शो के कपिल के ससुर का किरदार निभाने वाले अतुल ने खुलासा किया कि अपने स्वास्थ्य के कारण टीम के साथ काम करने से वंचित रह जाएंगे  साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे सुमोना के पिता की भूमिका निभाने के लिए बुलाया। मैं अपने कैंसर के कारण उन एपिसोड में परफॉर्म नहीं कर सका। मैं कपिल के साथ अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जा सकता था। मुझे जल्द ही पता चलेगा मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं या नही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *