दिल्ली में बाढ़ की स्थिति में सुधार से लोगों को बड़ी राहत, इन सड़कों को आवाजाही के लिए खोला गया

(दीपा पाल )-Delhi floods – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में बाढ़ – बारिश ने तबाही मचाई हुई थी। बाढ़ के जलभराव की वजह से कई रास्ते पर वाहनों की आवाजही बंद कर दी थी। लेकिन रविवार को बाढ़ की स्थिति सुधरने के साथ भैरों मार्ग समेत अन्य रास्ते वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए…..Delhi floods 

आपको बता दे कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट से तिमारपुर और सीविल लाइन्स तक रिंग रोड औऱ मजनू का टीला से हनुमान सेतु तक भी खोल दिया गया है । साथ ही हनुामान सेतु से सलीमगढ़ बाईपास और यहां से आईपी फ्लाईओवर भी खोल दिया गया हैं ।

 Read also-UP ATS सुलझाएगी सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने की गुत्थी!

इसके अलावा, सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर और राजघाट तक के रिंग रोड को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। हालांकि शांति वन से मंकी ब्रिज और यमुना बाजार से आईएसबीटी तक के रिंग रोड के हिस्से को अब भी वाहनों के लिए बंद है। लेकिन अभी चंदगीराम अखाड़ा से शांति वन तक कीचड़ के कारण नही खोला गया हैं ।

आपको बता दे कि आज 11 बजे तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205. 76 मीटर पर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *