पूर्वी जिले में स्नेचिंग के मामले बढ़े ,2 आरोपी गिरफ्तार

(अजीत सिंह)- Delhi crime  दिल्ली में स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं वहीं पूर्वी जिले में भी स्नेचिंग का मामला सामने आया हैं। जिसमें निर्दोष राहगीरों को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। फोन छीने जाने की घटनाओं से पीड़ित को गहरा सदमा पहुंचा। स्पेशल स्टाफ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।  ‌टीम ने घटना स्थल के सीसीटीवी एकत्र किए और सीसीटीवी से प्राप्त आरोपियों की पकड़ के आधार पर एक चार्ट तैयार किया। मामले की जांच कई महीने तक चली और आरोपियों की तलाश के लिए टीम ने संजय झील के पास जाल बिछाया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी सड़क पर पकड़ा गया जो अपराध करने की फिराक में था.. Delhi crime 

Read also –ITO के पास 4.5 एकड़ मे शहीदी पार्क का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया

उनके पास से एक देसी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। कानून की संबंधित धाराओं के तहत पीएस पांडव नगर में मामला दर्ज किया गया गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले है। आरोपियों के नाम मोहन और सागर है दोनों स्कूल ड्राप आउट है, आरोपी सागर आदतन अपराधी है उसपर पहले से भी 6 मामले दर्ज हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *