वाराणसी: लोहे की कीलोंऔर ऊन की बनी अद्भुत कलाकृति

(दीपा पाल ) viral video – वाराणसी की प्रिया सिंह ने लोहे की कीलों और ऊन का इस्तेमाल कर अनोखी कलाकृति बनाई है। इसे बनाने में प्रिया सिंह ने 2,000 से ज्यादा कीलों का इस्तेमाल किया है।उनकी कलाकृति अयोध्या के राम मंदिर का नमूना है। वे कहती हैं कि भगवान राम में उनकी गहरी आस्था ने उन्हें इसे बनाने में मदद की। उन्होंने पांच दिन में 2 हजार 726 लोहे की कीलों से इसे तैयार किया..viral video

कलाकार प्रिया सिंह कहना हैे कि जो ऊन है, वो लोहे की कीलों पर टिका हुआ है। तो ये चार एमएम की प्लाई पर मैंने, प्लाई की जो साइज है वो छह बाई चार है। उसपे मैंने 2,726, ये जो कीलों की संख्या है, इसको मैंने सीक्वेंस वाइज, पहले स्केचिंग करके इसको अरेंज करने के बाद उसपे कीलों को ठोकने के बाद वो जो फिक्स हो गया, उसके बाद मैंने ऊन के धागों को सीक्वेंस से उसको कलर करने के बाद उसके ऊपर उसको लपेटा है। जिससे जो हमारा राम मंदिर है वो उभर करके हाइलाइट हो रहा है।

Read also –मऊ के घोसी में बीजेपी प्रत्याशी पर फेंकी गई स्याही, वीडियो वायरल

शिक्षिका पूनम राय का कहना है किप्रिया में वो खासियत दिख रही थी मुझे जोकि भगवान के प्रति बड़ी आस्था थी। ऐसा लगा कि ये बच्ची ये काम कंप्लीट की। और पांच दिन में इसने अयोध्या के राम मंदिर को क्रिएट किया। ये हमारे लिए और हमारे समाज के लिए बहुत ही बड़ी बात है। अच्छा लगता है कि जब आपके यहां कोई बच्चे आते हैं। उनको कोई सही रास्ता मिलता है तो खुशी मिलती है और प्रिया ने भी ऐसा ही काम किया।प्रिया की कलाकृति की खूब तारीफ हो रही है। इसे दुनिया के महानतम कलाकृतियों की सूची में शामिल किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *