‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई में आया तगड़ा जंप, पहले वीकेंड में सॉलिड कलेक्शन के लिए तैयार आयुष्मान की फिल्म

(दीपा पाल )- पिछले दो साल से एक हिट की तलाश में बैठे आयुष्मान खुराना को आखिरकार वो फिल्म मिल गई है, जो लॉकडाउन के बाद उनकी पहली हिट बन सकती हैं। आयुष्मान की नई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफस पर अपना दम दिखा रही है। और आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग जुटा चुकी है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ कैसी कमाई कर रही है, इसका अंदाजा देने वाला फैक्ट ये है कि इसके आने से ‘गदर 2’ जैसी धमाकेदार फिल्म की कमाई पर असर पड़ने लगा है. शनिवार को ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई में अच्छा जंप आया और दूसरा दिन इसने दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस फिल्म की कमाई से आयुष्मान खुराना को बड़ी राहत मिली होगी, जो लॉकडाउन के बाद से लगातार 4 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।

 Read also –AI के भविष्य पर बोले माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष ‘प्रौद्योगिकी की गति को धीमा करना संभव नहीं है’

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने लिया जंप शुक्रवार को 10.69 करोड़ रुपये के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। शनिवार की ट्रेड रिपोर्ट्स कहती हैं कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 40% तक का जंप आया है।फिल्म ने शनिवार को 14 से 15 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है।अब दो दिन में आयुष्मान की फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

‘गदर 2’ के होने का असर आयुष्मान की फिल्मों का ये ट्रेंड रहा है कि दूसरे दिन इनकी कमाई में तगड़ा जंप आता है. पहले दिन 10.05 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘ड्रीम गर्ल’ ने दूसरे दिन 16.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यानी इसकी कमाई में दूसरे दिन 60% से ज्यादा जंप आया था। इसी तरह आयुष्मान की ‘बाला’ को दूसरे दिन 50% से ज्यादा का जंप मिला था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *