राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर,जनवरी में रामलला के भव्य दर्शन

(दीपा पाल )- Ayodhya Ram Temple- अयोध्या में राम मंदिर जनवरी 2024 के लिए निर्धारित अभिषेक के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है।भव्य मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंदिर के भूतल को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में फर्श का काम चल रहा है।

भूतल पर दिसंबर तक काम पूरा करने के लक्ष्य के साथ दरवाजे और खिड़कियां लगाई जा रही हैं। स्तंभों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित कलाकृति बनाई जा रही है और भगवान राम की मूर्तियों को भी स्थापित किया जा रहा है।

Read also – ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ का उत्पादन लखनऊ में होगा – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि पत्थर यहां आ गए हैं, नप गए हैं, वेल्ले होने के लिए गए हैं, वेल्ले होकर आएंगे तो उनको लगाएंगे, तब तक शेष उसके पूर्व की तैयारी का काम होता रहेगा। जो मूर्तिकारी का काम खंभों पर काम चल रहा है, उसमें जो 70 खंभे हैं, उसमें जो अंदर जाने वाला मार्ग है, सबसे पहले उसको तैयार करना है, उस दिशा में कारीगर सब लगे हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किए जाने वाले प्रमुख लोगों की लिस्ट को अंतिम रूप दे रहा है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 से 23 जनवरी के बीच किसी भी दिन हो सकती है।

 Read also –विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर पर पहुंचा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंपत राय ने कहा कि कौन-कौन से धार्मिक पूजा-पाठ होंगे, इसकी जितनी बारीक बातें देखी जा सकती हैं, बारीक बातों को देखकर निर्णँय होगा, उन बारीक बातों को देखने के लिए कांचीकामकोटिपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य जी ने बहुत श्रेष्ठ विद्वानों को भेजा है। मैं उन्हीं के आदर-सम्मान में यहां आया हूं। ट्रस्ट की योजना समारोह के लिए 25,000 से ज्यादा हिंदू धर्म गुरुओं को आमंत्रित करने की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *