क्या आपने देखी है ‘भूतिया साइकिल’? जो चलती है अपने आप, वीडियो देख दंग रह गये लोग!

(दीपा पाल )- कभी -कभी ऐसी घटना घटित हो जाती हैं । जिसकी हम उम्मीद भी नही कर सकते। आज हम आपको ऐसी घटना के बारे मे बताएंगे। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे ।इंग्लैंड के यॉर्क शहर में एक ‘भूतिया’ घटना घटित हुई है. यहां रात के समय एक सुनसान सड़क पर एक साइकिल चलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. हैरानी की बात यह है कि उस साइकिल को कोई नहीं चला रहा था। बल्कि वह अपने आप चल रही थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं । इस वीडियो को देख लोग साइक्ल को भूतिया बता रहें हैं।

Read also – राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर,जनवरी में रामलला के भव्य दर्शन

वीडियो मे देख सकते है कि साइकिल एक गली में से आकर बीच सड़क पर तिरछी चलती हुई दिखती है।इस दौरान वह साइकिल एकदम सीधी चलती हुई आगे बढ़ती है। हालांकि बीच में थोड़ा डगमगाती है, लेकिन फिर सड़क किनारे एक जगह से टकरा कर कुछ सेकंड के लिए खड़ी रहती है। इसके बाद वह साइकिल सड़क पर गिर जाती है। 15 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

‘शैम्बल्स मार्केट यॉर्क’ यूजर ने इस वीडियो को फेसबुक पर 14 सितंबर को पोस्ट किया था।पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को अबतक 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।साथ ही आठ सौ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *