भारत वैश्विक कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल पर करीब से नजर रख रहा है-हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज आप जिस दुनिया को देख रहे हैं वो ऐसी दुनिया नहीं है जिसकी विशेषता कच्चे तेल की कमी है। मेरा मतलब कच्चे तेल की उस मात्रा से है जो उपलब्ध खपत के मौजूदा स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। लेकिन ये तथ्य कि एक दिन में पांच हजार बैरल की बढ़ोत्तरी हो गई है, ये चिंता का विषय है। तो ये मुद्दा है, अब जैसा कि मैंने कहा कि ये एक संप्रभु विकल्प है, हम इसका सम्मान करते हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत वैश्विक कच्चे तेल बाजार में बढ़ती उथल-पुथल पर करीब से नजर रख रहा है और उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इसे परिपक्वता के साथ संभालेगी।कच्चे तेल की कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को तीन डॉलर से ज्यादा बढ़कर 87.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।भारत इसे परिपक्वता के साथ संभाल लेगा। भारतीय स्टेटमेंट मेरा मतलब है

Read also – चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

माननीय प्रधानमंत्री जी का स्टेटमेंट बिल्कुल साफ है। मैं सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर नहीं जा रहा हूं। जहां तक ​​ऊर्जा का सवाल है, हमें ये स्पष्ट कर लेना चाहिए कि जिस स्थान पर कार्रवाई हो रही है वो कई मायनों में वैश्विक ऊर्जा का केंद्र है। इसलिए हम बहुत ध्यान से देखेंगे और जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे हम इसके माध्यम से अपना रास्ता तय करेंगे, कोई समस्या नहीं है। लेकिन मैं बमुश्किल ये कह रहा था कि इस तरह की अनिश्चितता केवल लोगों को टिकाऊ, स्वच्छ ईंधन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी और मैंने उदाहरण के तौर पर ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस का हवाला दिया।

सितंबर में ये लगभग 17 प्रतिशत उछलकर 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में औसतन 78 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वर्ल्ड हेबिटेट डे के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *