विश्व कप फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वायुसेना की सूर्य किरण टीम के शानदार करतब

World Cup 2023- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप फाइनल से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ने शानदार रिहर्सल की। आईएएफ के नौ सूर्य किरण विमानों ने आसमान में करतब दिखाते हुए प्रदर्शन किया।

सूर्य किरण एयरक्राफ्ट ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ठीक ऊपर कलाबाजियां दिखाईं, जहां रविवार को फाइनल खेला जाना है। स्टेडियम के आस-पास रहने वाले लोग भारतीय वायुसेना के पायलटों के करतब देखकर दंग रह गए।

Read also-तेलंगाना में कांग्रेस का तूफान आने वाला है, बुरी तरह हारेगी सत्तारूढ़ बीआरएस :राहुल गांधी

यहां रहने वाले लोगों की माने तो वे खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि वो स्मारकीय स्टेडियम के पास रह रहे हैं और उन्हें इस तरह की हवाई कलाबाजी देखने का मौका मिल रहा है।

भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में एयर शो करेगी। रविवार को आईएएफ के पायलट अपने करतब दिखाते नजर आएंगे।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *