निहंगों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, पांच अन्य घायल

पंजाब के कपूरथला जिले में निहंगों के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी हथियारों से लैस कुछ निहंगों के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे।

READ ALSO – Haryana Crime:प्रिंसिपल ने 142 नाबालिगों के साथ किया यौन उत्पीड़न,आरोपी गिरफ्तार

कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजबीर सिंह हुंडल ने पीटीआई वीडियो को बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे तभी निहंगों ने उन पर गोलियां चला दीं।अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *