जब तक मेरे पति के हमलावर मारे नहीं जाते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

Rajasthan news- राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने राजस्थान में लोगों से आरोपितों के एनकाउंटर तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।शीला शेखावत ने कहा कि हो सकता है कि पुलिस कहे कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन वे तब तक नहीं मानेंगी जब तक आरोपितों को उनके सामने नहीं लाया जाता।

शीला शेखावत ने जयपुर में अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों से ये अपील की।पुलिस ने दोनों ओरोपितों की पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में की है। दोनों आरोपितों का सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का भी ऐलान किया गया है।

Read also –बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर गण्यमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित की

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि जितनी मांगे मानी हैं वो ठीक हैं लेकिन एक मांग मेरी भी है जो आप लोगों को मनवानी है, जो आप लोगों को मेरा साथ देना है। ये लोग क्या पता कि कह देंगे कि गिरफ्तार हो गए लेकिन मैं नहीं मानती कि गिरफ्तार हो गए। जब तक हमारे सामने गिरफ्तार करके नहीं लाएंगे उन गुंडों को तब तक आपको हिलना नहीं हैं क्योंकि सुखदेव सिंह ने कभी भी आश्वासन नहीं लिया, सुखदेव सिंह ने ताल ठोक कर अपना काम करवाया है। वैसे ही आप लोग सुखदेव सिंह हो, आपको ताल ठोकनी है अपनी इस बहन के लिए। ये झोली आज मेरी खाली है, आप लोगों को भरनी है और उन लोगों की मौत के साथ ही मेरी ये झोली भरेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *