विपक्ष संसद सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है-अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। आपको बता दे कि सुरक्षा पर चर्चा करने और सुझाव मांगने के लिए के लिए लोकसभा अध्यक्ष के सर्वदलीय बैठक बुलाने के बावजूद विपक्ष ने हंगामा किया।अनुराग ठाकुर ने कहा, तीन राज्यों में हार के बाद विपक्ष संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है, ये बिल्कुल साफ है। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से आग्रह किया कि आएं और सुझाव दें और संसदीय कार्यवाही चलने दें।

Read also – विपक्षी सांसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग कर रहे हैं- राघव चड्ढा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष तीन राज्यों में अपनी चुनाव के हार के बाद कोई न कोई बहाना ढूंढ़ रहा है सदन न चलाने का और ये स्पष्ट तौर पर दिखता है जब माननीय स्पीकर ने बुलाकर सभी दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की उनके सुझाव भी मांगें सुधार करने के लिए विश्वास भी दिलाया तो उसके बाद बावजूद व्यवधान पैदा क्यों किया जा रहा है।

स्पष्ट तौर पर दिखता है कि राजनीति करना चाह रहे हैं लेकिन जनता के साथ जुड़े हुए मुद्दों को नहीं उठाना चाहते। व्यवधान पैदा करने से तो सदन नहीं चलेगा। इसलिए आइए सुझाव दे और सदन की कार्रवाई चलने दें।pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *