सेंसर बोर्ड ने ‘डंकी’ को पास किया मगर दो ज़रूरी सीन्स लीक हो गए

शाहरुख  की  डंकी’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. यानी इस फिल्म को सभी लोग देख सकते हैं। 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को अपने पैरेंट्स की गाइडेंस में देख सकते हैं। साफ-सुथरी फैमिली फिल्म होने के बावजूद ‘डंकी’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई. फिल्म में तीन-चार बदलाव सुझाए गए हैं। हालांकि इससे फिल्म के कथानक पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा था. इसलिए मेकर्स ने फौरन वो बदलाव कर दिए. 15 दिसंबर को फिल्म का सर्टिफिकेट आ गया. मगर इस काट-छांट के चक्कर में फिल्म के दो सीन्स पता चल गए।

फिल्म की शुरुआत में एक शब्द को ‘इमिग्रेंट्स’ शब्द से रिप्लेस किया गया। इंटरवल से ठीक पहले वाले सीन में शाहरुख के निभाए हार्डी के किरदार की शादी होती दिखाई गई है। इस सीन में हार्डी वर्दी पहनकर घोड़े पर बैठा नज़र आता है। इस सीन में भी सेंसर बोर्ड की एग्ज़ामिनिंग कमिटी ने एक एक चेंज करवाया है।

 

फिल्म के ज़रूरी सीन में एंटी-सुसाइड डिस्क्लेमर जोड़ा गया है. फिल्म में एक सीन है, जिसमें एक कैरेक्टर आत्मदाह की कोशिश करता है। उस सीन में ये चेतावनी जोड़ी गई है- Suicide is not a solution to any problems. यानी आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। फिल्म के आखिर में कुछ आंकड़े और तथ्य दिखाए गए हैं. मेकर्स ने CBFC के पास उनके सबूत जमा करवा दिए

Read also –लोकसभा अध्यक्ष ने सेवा भारती,नई दिल्ली में ‘सेवा सम्मान 2023’ कार्यक्रम को संबोधित किया

इन सभी बदलावों के बाद ‘डंकी’ की लंबाई रही 161.24 मिनट. यानी 2 घंटे 40 मिनट 24 सेकंड का रन टाइम. ‘डंकी’ की सेंसर सर्टिफिकेट के आधार पर ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के कुछ हिस्से अंग्रेज़ी में भी हैं. शायद वो फिल्म का वो वाला पार्ट हो सकता है, जिसमें शाहरुख का किरदार लंदन जाता है।

फिल्म में सुसाइड वॉर्निंग जोड़ने को फैन्स स्पॉयलर मान रहे हैं. उनका कहना है कि इससे फिल्म का एक सीन पता चल गया है। ट्रेलर में भी एक सीन था, जिसमें एक इन्सान को जलते दिखाया गया था।फैन्स का दावा है कि वो विकी कौशल का कैरेक्टर है. उन्हीं को दिया वादा पूरा करने के लिए शाहरुख का किरदार दुनियाभर में घूमकर भारत लौटता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *