‘सालार’ का दूसरा ट्रेलर जारी, जिगरी दोस्तों की कट्टर दुश्मनी की दास्तां बयां करेगी ये फिल्म

Salaar New Trailer- प्रभास की सालार का दूसरा ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। फैंस इस फिल्म में प्रभास को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में इस फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने जमकर देखा था। हालांकि, प्रभास के फैंस को इस ट्रेलर में अपने फेवरेट सितारे को कम समय मिलने पर निराशा हुई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि नए ट्रेलर में सुपरस्टार के फैंस की भावनाओं का खास ख्याल रखा गया है। नए ट्रेलर में रेबेल स्टार के नाम से मशहूर प्रभास खूब एक्शन करते हुए नजर आए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस ट्रेलर में दमदार दिखे हैं।

Read also – PM मोदी ने वाराणसी में 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

दो मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में श्रुति हासन, जगपति बाबू की भी झलक देखने को मिली है। बता दें कि आदिपुरुष के बाद प्रभास इस फिल्म से फिर से इंडस्ट्री में अपनी दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं। मेकर्स भी इसके लिए कोई कसर छोड़ते नहीं दिख रहे हैं।
विदेश के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इसने अब तक पहले दिन के लिए चार करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी चार दिन है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बुकिंग में तेजी देखने को मिल सकती है।

सालार का मुकाबला बड़े पर्दे पर डंकी से है। शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। डंकी प्रभास की फिल्म से एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर सको सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *