मिमिक्री का उप-राष्ट्रपति की जाति से कोई लेना-देना नहीं है- रंजन चौधरी

Ranjan Chaudhary- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को बीजेपी के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें पार्टी (बीजेपी)की तरफ से कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की मिमिक्री उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जाति को निशाना बनाकर दी गई थी।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति देश के होते हैं उनकी कोई जाति नहीं होती। टीवी पर हर रोज मिमिक्री होती है। और मिमिक्री करना एक आर्ट है।मंगलवार को संसद के मॉक सत्र में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करने पर विवाद खड़ा हो गया, जहां निलंबित सांसद और विपक्ष के दूसरे सदस्य मौजूद थे।

Read also – लोकसभा से आज फिर दो सांसद सस्पेंड, लंबी होती जा रही निलंबित सांसदों की लिस्ट

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति का जात होते हैं, देश का होते हैं ये। फिर भी वो जात लाते हैं हर चीफ में। तो हम लोग कल से चलेंगे यहां से सटा करके, भाई मैं इस जात का हूं, किधर जाना है। किधन नहीं जाना है। किससे बात करना है, किससे नहीं करना है। जात का कोई संबंध नहीं हैं, जिन्होंने नहीं कहा पोस्टर लगा करके मैं धनखड़ के खिलाफ हूं। मिमिक्री होते हैं। रोजाना टीवी पर मिमिक्री होते हैं, टीवी में सबके खिलाफ मिमिक्री होते हैं, ये आर्ट होते हैं हमारे देश की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *