पुंछ में आतंकवाद विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए जम्मू पहुंचे सेना प्रमुख

 Poonch Terrorist Attack- सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे जम्मू क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे।अधिकारियों ने बताया कि उनका ये दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब हाल ही में सीमावर्ती जिले पुंछ में सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की शहादत के लिये जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे और बाद में बल की परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजौरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हुए।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिये जुड़वां जिलों राजौरी और पुंछ में डेरा डाले हुए हैं।पुंछ के सुरनकोट इलाके में गुरुवार को ढेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकवादियों के सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिक शहीद हो गए थे।

Read also – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

हमले के बाद 27 से 42 वर्ष की आयु के तीन नागरिकों को कथित तौर पर सेना ने पूछताछ के लिए उठाया था। वे 22 दिसंबर को मृत पाए गए थे।अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल के पास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें सुरनकोट और पास के राजौरी जिले के थानामंडी जंगल शामिल हैं।पुंछ और राजौरी में लगातार तीसरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *